Categories: स्पेशल बलिया

बलिया में दो लाख रुपए सुपारी देकर कराई पति की हत्या, पत्नी बताई यह वजह

बलिया में विनोद सिंह हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में विनोद की पत्नी अनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया उसने अपने पति को मारने लिए दो लाख रुपए की सुपारी दी थी।

पुलिस ने बताया कि अनीता ने मुंबई में ही सुनील सिंह, अजय चौहान और सनी चौहान को सुपारी दी थी। तीनों यहां पहुंचे और विनोद के किराएदार के सहयोग से विनोद की 6 जून की रात में हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल सुनील को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा तो उसने राज खोल दिया। किराएदार जय प्रकाश और सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि इस दौरान अजय और सनी भागने में सफल रहे।

मृतक विनोद की पत्नी अनीता का कबूलनामा

विनोद मुझसे अलग रहते थे। मै मुंबई में थी और वो घर पर रहते थे। उनके चिड़चिड़े स्वभाव और गलत हरकतों की वजह से ही मै मुंबई में रहने लगी थी। यहां मुझे पता चला कि वो धीरे-धीरे अपनी प्रॉपर्टी बेच रहा है और उसका पैसा गलत कामों में लगा रहा है।

मैंने उसे फोन कर समझाने का प्रयास किया। पर उसने मेरी एक न सुनी। जिसके बाद मैंने पड़ोस के सुनील सिंह, अजय चैहान और सनी चौहान से मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रची और 2 लाख रुपए में डील तय हुई। इसके बाद 6 जून की शाम सनी, सुनील और अजय भीमापुर पहुंच गए। जहां मेरे किराएदार ने विनोद की लोकेशन बताई और उसके बाद ये तीनों उसे मारकर फरार हो गए।

6 जून को भीमापुर बाजार में गला रेत कर हुई थी हत्या
भीमापुर थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि 6 जून को भीमापुर बाजार में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। ऐसे में इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कई टीमें लगाई गई थी।

सर्विलांस और मुखबिर की सहायता से कई नाम उजागर हुए थे। इसी क्रम में भीमापुर पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि इस घटना में शामिल अभियुक्त बाहरपुर पुलिया पर मौजूद है और सभी कहीं भागने की फिराक में हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस पर बीती रात ही बाहरपुर पुलिया पर दबिश दी गई तो मौके पर आरोपी सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो अन्य आरोपी सनी और अजय वहां से भाग निकले।

सुनील ने पूछताछ में खोला राज
पकड़े गए आरोपी सुनील से जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि हत्या मृतक की पत्नी ने ही दो लाख रुपए सुपारी देकर करवाया है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने विनोद के घर पर दबिश देकर उसकी पत्नी अनीता सिंह निवासी और उसके किराएदार जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

दो लाख में हुई थी डील
पति को मारने के लिए अनीता सिंह ने दो लाख रुपए की डील सुनील सिंह के साथ की। जिसमें एक लाख ऑनलाइन ट्रांसफर व शेष कैश दी। घटना के दिन यानी 6 जून की शाम को सुनील, अजय और सनी चार बजे भीमपुरा पहुंच गए। वहां पर इनका किराएदार जय प्रकाश यादव ने इनकी लोकेशन बताने में मदद की। रात करीब 11:30 बजे तीनों पीछे के रास्ते से जाकर विनोद सिंह की हत्या कर भाग गए।

Spread the love
new desk

news

Share
Published by
new desk