वाराणसी: जयमाल के बाद शिवपुर क्षेत्र में एक दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस बाबत दुल्हन का आरोप है कि बारातियों ने उसके पिता का अपमान किया और शादी में अनावश्यक मांग रख दी। इस संबंध में दूल्हन का घूंघट में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इस बाबत फैसला लेने के बाद दूल्हन ने तुरंत पुलिस को बुलाया और कहा कि वह इस लालची परिवार में अपनी शादी हरगिज नहीं करेगी। पुलिस ने विवाद हो देखते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकली। दूसरी ओर दूल्हन भी अपने फैसले पर अडिग बनी रही। इसके बाद विवाह रद कर दिया गया। अब इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दूल्हन ने आरोप लगाया कि मुंबई से बरात आई थी और 15 लाख रुपये की मांग की गई थी। पूर्व में एक लाख रुपये देने की बात दूल्हे को कही गई थी। लेकिन दूल्हे को 75 हजार रुपये पहले दे दिए गए थे। 25 हजार रुपये देना शेष था। इसको लेकर दूल्हे की मां ने रविवार को स्टेज से बेटे को उतार लिया था। इसके बाद विवाद बढ़ा तो दूल्हन ने थाने पर फोन पर पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
इसके साथ ही आरोपितों पर विधिक कार्रवाई की भी बात कही। वहीं इस मामले में दूल्हे के पिता और अगुवा को पुलिस ने थाने पर बुलाया है। पूरे मामले की सोमवार को दिन भर पंचायत होती रही। इसी बीच दूल्हन के आरोपों को लेकर जारी वीडियो भी सोशल मीडिया में चर्चा में होती रही। हालांकि इस मामले में देर शाम तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…