वाटर मेट्रो के जरिये प्रदेश में जल परिवहन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। जहां नाव नहीं, बल्कि तकनीक से लैस मेट्रो गोमती की लहरों पर दौड़ेगी और प्रदेश को विकास की नई दिशा देगी। शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसे लेकर कोच्चि मेट्रो के निदेशक संजय कुमार के साथ बैठक की। इसमें लखनऊ के गोमती नदी में वाटर मेट्रो संचालन की तकनीकी व्यवहारिकता अध्ययन रिपोर्ट पर चर्चा हुई।
सरकार ने संकेत दिए हैं कि गोमती नदी में जल्द ही वाटर मेट्रो संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद मथुरा में यमुना नदी पर आगरा से मथुरा तक, गोरखपुर में रामगढ़ ताल, बलिया में सुरहा ताल और गंगा नदी में भी वाटर मेट्रो संचालन की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के तीन प्रमुख स्थानों के लिए तकनीकी व्यवहारिकता अध्ययन रिपोर्ट पहले ही तैयार हो चुकी है। लखनऊ में गोमती नदी में वाटर मेट्रो संचालन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वाटर मेट्रो से न केवल लोगों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि इससे पर्यटन को बढ़ावा, रोजगार के नए अवसर और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
साथ ही यह परियोजना जनता के लिए मनोरंजन का नया साधन भी बनेगी। परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि वाटर मेट्रो संचालन से पहले कई महत्वपूर्ण तकनीकी और पर्यावरणीय प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
इसमें नेविगेशनल एड, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम, पर्यावरणीय व्यवस्था, सोशल इंपैक्ट स्टडी, टर्मिनल और जेट्टी निर्माण, रोड कनेक्टिविटी, पोंटून, आटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम, इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर (11 केवी हाईटेंशन लाइन), बोट चार्जर, फायर प्रोटेक्शन सिस्टम, एचवीएसी जैसी व्यवस्थाओं का विस्तृत अध्ययन शामिल है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…