नेहा स‍िंह राठौर को तलाश रही वाराणसी पुल‍िस, घर पर नोट‍िस चस्‍पा, जान लें पूरा प्रकरण

वाराणसी: लोक गाय‍िका नेहा सिंह राठौर द्वारा लगातार वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में वीडीयो बनाकर अपमानजनक बातें करने को लेकर अभ‍ियोग पंजीकृत क‍िया गया है। इस बाबत सुधीर सिंह पुत्र स्वर्गीय शंभू सिंह न‍िवासी साकेत नगर, संकट मोचन, वाराणसी की ओर से पुल‍िस को श‍िकायत की गई है। 

बताया गया है क‍ि प्रार्थी श्री हनुमान सेना नामक सामाजिक संस्था का अध्यक्ष है। बिहार की लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर लगातार हमारे वाराणसी के लोकप्रिय सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बारे में अपमानजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर रही हैंं। इसकी वजह से वाराणसी के सांसद जो हमारे देश के प्रधानमंत्री भी हैं, उनके बारे में अपमान अपमान बातें कहना वाराणसी की जनता का ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है और उसे पाकिस्तान में वायरल करना यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

बताया क‍ि उनका इस प्रकार के वक्तव्य से हम सबकी भावना आहत हो रही। इस समय पाकिस्तान की मीडिया और टेलीविजन पर लगातार नेहा सिंह राठौर के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बारे में बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो दिखाए और वायरल किये जा रहे हैं। इससे वाराणसी की जनता मर्माहत है और आक्रोशित भी है। भारत के अंदर रहने वाले देशद्रोही भी नेहा सिंह राठौर को आर्थिक मदद देकर उसके वीडियो को लगातार वायरल कर रहे हैं। 

पुल‍िस से अपेक्षा की है क‍ि भारत के कट्टर दुश्मन देश पाकिस्तान में वायरल करने पर वाराणसी की जनता के इस आक्रोश को देखते हुए देशद्रोही नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया जाए। अगर इस देशद्रोही लोकगीत गायिका पर मुकदमा नहीं कायम हुआ तो वाराणसी की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

बताया क‍ि जिससे वाराणसी की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इस पर प्रार्थना पत्र की नकल व जीडी में धाराओं का अंकन व मुकदमा कायम क‍िया गया है। लंका थाना इंस्‍पेक्‍टर राजकुमार शर्मा ने बताया क‍ि शि‍कायत के बाबत कार्रवाई की जा रही है। सेलिब्रिटी ग्रीन्स अपार्टमेंट थाना सुशांत गोल्फ सिटी में भी नोट‍िस चस्‍पा की गई है। 

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago