स्पेशल बलिया
वाराणसी-बेल्थरा डबल लाइन परियोजना अंतिम चरण में, इस माह तक पूरा होगा सेक्शन
पूर्वांचल की महत्वाकांक्षी वाराणसी-भटनी डबल लाइन रेलवे परियोजना अब अंतिम चरण में पहुँच गई है। सरयू नदी पर बन रहे नए तुर्तीपार रेलवे पुल पर इन दिनों तेजी से रेल पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है। पुल का सुपर स्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार हो चुका है, जिसके बाद इसे डबल लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी आई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस माह के अंत तक वाराणसी से बेल्थरा रोड तक की डबल रेल लाइन पूरी तरह तैयार कर ली जाएगी। इससे ट्रेन संचालन में काफी राहत मिलेगी। इसके तुरंत बाद बेल्थरा रोड-भटनी सेक्शन को प्राथमिकता दी जाएगी, और अगले तीन माह के भीतर इस हिस्से में भी डबल लाइन का कार्य पूरा होने की संभावना है।
सरयू नदी पर तैयार हो रहा 1.08 किलोमीटर लंबा यह नया रेल पुल लगभग 325 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। यह परियोजना की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। अंग्रेजों के जमाने के पुराने पुल की जगह ले रहा यह अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित नया पुल सुरक्षा, गति और भार वहन क्षमता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी-भटनी मार्ग पर डबल लाइन तैयार होने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। साथ ही, गाड़ियों की औसत रफ्तार भी बढ़ाई जा सकेगी। इससे वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर और पूर्वांचल के अन्य हिस्सों में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
डबल लाइन के पूरा होने के बाद इस रूट पर वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त हो जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, नई लाइन की क्षमता और नए पुल की मजबूती इन ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस परियोजना से यात्रा समय में कमी आने और क्षेत्र के पूर्वी हिस्से को विकास की नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है। रेलवे द्वारा पटरी बिछाने का कार्य पूरी गति से जारी है। अनुमान है कि आने वाले महीनों में यह पूरा खंड पूर्वांचल की रेल व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार लाएगा।
स्पेशल बलिया
धुरंधर के बाद निर्माता विकास कुमार मोदी की सामाजिक ड्रामा में नज़र आएंगे अर्जुन रामपाल
इस फिल्म में पहली बार अर्जुन रामपाल, लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ काम कर रहे हैं। मुंबई शेड्यूल के बाद फिल्म का आख़िरी शेड्यूल 22 मार्च से लोनावाला और कामशेत में शुरू होने जा रहा है।

यह फिल्म इंसान, इंसानियत और अपनी जड़ों को सही मायने में परिभाषित करती है। पारस सॉफ्टवेयर एंड एंटरटेनमेंट और वेमो मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सांझे प्रयास से बन रही यह फिल्म छोटे शहर से लेकर मेट्रो शहरों तक हर वर्ग को सहजता से मनोरंजन के साथ-साथ उन खट्टे-मीठे पलों का एहसास कराएगी, जो भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कहीं बहुत पीछे छूटते जा रहे हैं।

शैलेश वर्मा और वेमो के सी.एम.डी विकास कुमार मोदी सामाजिक विषयों पर ऐसी कई कहानियों पर काम कर रहे हैं। इसी साल तीन ऐसी ही सामाजिक और मनोरंजक कहानियों के साथ यह जोड़ी अपनी फिल्में सिनेमाघरों तक लेकर आने वाली है।
विकास कुमार मोदी अपनी इस अनाम फिल्म को अगस्त महीने में दर्शकों तक लाने की तैयारी में हैं।
फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ मीरा चोपड़ा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। वहीं तिन्नू आनंद और मुकेश तिवारी जैसे दमदार अभिनेता भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।
स्पेशल बलिया
बलिया में पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को कराई मुनादी, नोटिस चस्पा कर दी चेतावनी
बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चांदपुर 55 गांव में मुनादी कराई। पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक स्थलों पर उद्घोषणा कर लोगों को अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मामलों की जानकारी दी। इसके साथ ही, अभियुक्त के घर पर न्यायालय का नोटिस भी चस्पा किया गया।
पुलिस के अनुसार, अविनाश राजभर पुत्र स्व. आत्मा प्रसाद राजभर, निवासी चांदपुर 55, मुकदमा अपराध संख्या 38/25 में वांछित है। उस पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), 60(2) तथा बीएनएस की धारा 274, 275(5) के तहत मामले दर्ज हैं।
उपनिरीक्षक सूरज पटेल ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के आदेशानुसार बीएनएस की धारा 84 के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत सार्वजनिक मुनादी कर अभियुक्त को नियत तिथि पर न्यायालय अथवा थाने में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई है। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी बताया कि वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
स्पेशल बलिया
बलिया में बच्चे के अपहरण का प्रयास, दो बाइक सवारों ने किया प्रयास, गांव में मचा हड़कंप
बलिया जिले के न्याय पंचायत खड़ैला के दतीवढ़ गांव में रविवार शाम एक 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। कक्षा 8 के छात्र आदित्य पासवान पुत्र विनोद पासवान शिवपुर से मोमोज खाकर घर लौट रहा था, तभी दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसे रोकने की कोशिश की।
शाम करीब 6 बजे शिवपुर-दतीवढ़ के बीच पुलिया के पास खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने आदित्य से एक गांव का पता पूछा। जब आदित्य ने जानकारी न होने की बात कही, तो एक बदमाश ने पीछे से उसके मुंह पर रुमाल रखकर उसे बंद कर दिया।
आदित्य को जब होश आया, तो उसने खुद को रामजीत बाबा बड़ागांव के पास मोटरसाइकिल पर दो लोगों के कब्जे में पाया। घबराहट में उसने झटका दिया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इसी दौरान बड़ागांव की तरफ से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को देखकर आदित्य घायल अवस्था में उनके पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। यह देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
उन युवकों ने आदित्य को बेरुआरबारी तक छोड़ दिया। वहां से आदित्य रात करीब 9 बजे पैदल ही घर के लिए निकला। रास्ते में उसकी मुलाकात गांव के तीन लोगों से हुई, जो एक निमंत्रण से लौट रहे थे। उन्होंने आदित्य को घर तक पहुंचाया।
घर पहुंचने पर आदित्य ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिससे परिवार और पूरे गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने अगले दिन सुखपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताए गए स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार मिलने तक बेरुआरबारी स्थित कैमरों की जांच जारी थी।
-
स्पेशल बलिया3 months agoबलिया में पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई ने दर्ज कराया केस
-
स्पेशल बलिया4 months agoबलिया में बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था, जानिए पूरा मामला
-
स्पेशल बलिया3 months agoबलिया में रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या, 4 पर FIR
-
स्पेशल बलिया3 months agoबलिया में दो गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त, डीएम ने 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया
-
स्पेशल बलिया4 months agoबलिया में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
-
स्पेशल बलिया3 months agoबेल्थरा रोड से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
-
स्पेशल बलिया4 months agoयूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन, 81KM लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 112 गांवों से ली जाएगी 403 हेक्टेयर जमीन
-
स्पेशल बलिया4 months agoबलिया में टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
