यूपी के मुजफ्फरनगर में दूल्हे ने एक अनूठी मिसाल पेश की। उसने दहेज में मिले 31 लाख रुपए लेने से मना कर दिया। दुल्हन के घरवाले रुपए एक थाली में सजाकर लाए थे। लेकिन दूल्हे ने थाली को प्रणाम करते हुए लौटा दिया। कहा- इस पर मेरा हक नहीं है। यह पैसा दुल्हन के पिता की गाढ़ी कमाई है। इसे मैं नहीं ले सकता।
दूल्हे का यह फैसला सुनकर सभी भौचक रह गए। लड़के के फैसले पर उनके माता-पिता का भी सिर ऊंचा हो गया। उन्होंने बेटे के फैसले का साथ दिया। वहीं, लड़की के घर वालों ने भी हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।
इससे शादी की खुशी दोगुनी हो गई। सारी रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई गईं। जयमाल हुआ। दूल्हा–दुल्हन को लड़के और लड़की पक्ष के बड़े बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। नाना ने नातिन का कन्यादान किया। सुबह हंसी–खुशी दुल्हन विदा हुई। गांव वाले दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं। कह रहे दामाद हो तो ऐसा…।
पिता की मौत के बाद नाना ने की देखभाल
बुढ़ाना तहसील के नगवा गांव के रहने वाले हरवीर राणा के बेटे अवधेश सिंह (26) की शादी शाहबुद्दीनपुर गांव की अदिति सिंह (25) से तय हुई थी। अदिति एमएससी पास हैं। कोरोना काल में उसके पिता का निधन हो गया था। परिवार में एक भाई अभिनव हैं। बीते 5 सालों वह अपने नाना-नानी के यहां रह रही है।
अदिति सिंह की शादी मामा और नाना ने मिलकर की है। अदिति के नाना सुखपाल किसान हैं। उनके पास 36 बीघा जमीन है। लड़की के दो मामा अभिषेक और संदीप हैं। वहीं, अवधेश के परिवार का गोगा जी ट्रेडर्स के नाम से पतंजलि प्रोडक्ट्स का होलसेल का काम है। बुढ़ाना की घास मंडी के पछाला मोहल्ला में इनकी शॉप है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…