बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक अनियंत्रित पिकअप चाय की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गांव के शंकर खरवार (50), अशोक कुमार (60) और अखिलेश गुप्ता (55) सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान मऊ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शंकर खरवार को मृत घोषित कर दिया। अशोक कुमार और अखिलेश गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक शंकर खरवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप चालक सचिन (पुत्र बैजनाथ, निवासी बेलौझा, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ) और पिकअप गाड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…