बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ ढाले पर शुक्रवार की सुबह स्कूल के बच्चों को लेने के लिए जा रही बोलेरो की चपेट में आने से दो साल की मासूम बुधिया की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने चालक विनोद यादव की पिटाई कर बंधक बना लिया।
सूचना पर एसएचओ रेवती राजेश बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे । चालक को हिरासत में लिया और शव के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ ने बताया कि दलपतपुर निवासी विनोद यादव रानीगंज स्थित एक निजी स्कूल में अपनी बोलेरो चलाते हैं। सुबह के समय बच्चों को लेने नारायणागढ़ की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान नारायणागढ़ ढाले पर कोहरे के बीच अचानक सड़क पार कर रही दो वर्षीय बुधिया टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक विनोद को पकड़ कर पिटाई करने के बाद रस्सी से बांध दिया। बेटी की मौत से पिता आल्हा व मां रेखा देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। आल्हा की दो संतान एक चार वर्ष का बेटा अमित व दो वर्ष की बेटी बुधिया थी। ग्रामीणों ने बताया कि कोहरे के बाद भी विनोद तेज रफ्तार में गांव की तरफ जा रहा था, सड़क किनारे खड़ी बच्ची चपेट में आ गई।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…