स्पेशल बलिया
बक्सर में दो महिलाओं ने रचाई शादी, एक अविवाहित, दूसरी 2 बच्चों की मां

स्पेशल बलिया
बलिया पुलिस ने दुष्कर्म-पॉक्सो एक्ट आरोपी को पकड़ा, भेजा गया जेल
बलिया: जिले के कोतवाली पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया।
उप निरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ सोनू ठठेरा पुत्र पारसनाथ के रूप में हुई है, जो यारपुर बेदुआ, थाना कोतवाली, जनपद बलिया का निवासी है।
पुलिस ने अमित कुमार को शनिचरी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उसे न्यायालय भेज दिया गया।
सोर्स- भास्कर
स्पेशल बलिया
बलिया में 2.5 किमी का होगा मेडिकल बाईपास कॉरिडोर, 35.23 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
बलिया: जिला महिला अस्पताल से माल्देपुर एनएच-31 तक बनने वाला मेडिकल बाईपास कॉरिडोर 2.5 किमी लंबा होगा। टू लेन की सड़क शहर को जाम से राहत दिलाने में काफी सहायक होगी। 35.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के लिए शासन से 1.73 करोड़ की धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। टू लेन की सड़क बनने के बाद कार्यदायी संस्था पांच साल तक देखरेख भी करेगी।
इस मार्ग में पड़ने वाले नाले पर एक पुलिया बनाने की भी योजना है। इस मार्ग के तैयार होने से शहर को जाम से काफी हद तक मुक्ति मिल जाएगी। यह बाईपास कॉरिडोर सीधे एनएच-31 में जाकर जुड़ जाएगा। सात मीटर चौड़ी सड़क के लिए पहले से ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें पड़ने वाले बिजली की खंभे व पेड़ों को भी हटाया जाएगा। मार्ग की 14 मीटर सरकारी भूमि पहले सही चिह्नित है। सदर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छह माह पहले ही इस बाईपास का प्रस्ताव बनवाया था। सर्वे का काम भी पूरा हो जाएगा। बाईपास मार्ग के बनने के बाद माल्देपुर से शहर की तरफ आने व जाने वाले वाहनों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज तक वाहन बिना किसी अवरोध के पहुंचेंगे।
जिला महिला अस्पताल मेडिकल कॉरिडोर बाईपास की स्वीकृत मिल गई है। सर्वे का काम पहले ही पूरा हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। – इं. एसके सिंह, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एई।
स्पेशल बलिया
बलिया में मैजिक-ट्रैक्टर की टक्कर, मचा कोहराम
बलिया जिले के सिंहाचवर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मैजिक वाहन और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार बनैता निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने घायल अशोक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अशोक का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
-
स्पेशल बलिया4 months agoबलिया में पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई ने दर्ज कराया केस
-
स्पेशल बलिया4 months agoबलिया में बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था, जानिए पूरा मामला
-
स्पेशल बलिया4 months agoबलिया में रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या, 4 पर FIR
-
स्पेशल बलिया4 months agoबलिया में दो गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त, डीएम ने 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया
-
स्पेशल बलिया5 months agoबलिया में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
-
स्पेशल बलिया4 months agoबेल्थरा रोड से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
-
स्पेशल बलिया4 months agoयूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन, 81KM लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 112 गांवों से ली जाएगी 403 हेक्टेयर जमीन
-
स्पेशल बलिया4 months agoबलिया में टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
