रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 1 जनवरी से 17 फरवरी, 2026 तक प्रतिदिन दो अनारक्षित रिंग रेल सेवाएं चलाई जाएंगी। ये विशेष ट्रेनें बलिया जनपद के प्रमुख स्टेशनों जैसे बलिया, सुरेमनपुर, चितबड़ागांव और बेल्थरारोड से होकर गुजरेंगी।
पहली अनारक्षित विशेष गाड़ी संख्या 05101 झूसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी रिंग रेल होगी। यह ट्रेन 1 जनवरी से 17 फरवरी, 2026 तक प्रतिदिन झूसी से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सीवान, थावे और भटनी सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 04:15 बजे झूसी वापस पहुंचेगी।
इसी प्रकार, दूसरी अनारक्षित विशेष गाड़ी संख्या 05102 झूसी-बनारस-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-झूसी रिंग रेल होगी। यह भी 1 जनवरी से 17 फरवरी, 2026 तक प्रतिदिन झूसी से दोपहर 02:30 बजे रवाना होगी। यह ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, मऊ, बेल्थरारोड, भटनी, सीवान, थावे, छपरा, बलिया और गाजीपुर सिटी जैसे स्टेशनों से होकर अगले दिन सुबह 09:00 बजे झूसी पहुंचेगी।
इन रिंग रेल सेवाओं में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 14 सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी (अनारक्षित) के कोच और 02 एस.एल.आर.डी. कोच शामिल होंगे।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…