बलिया: मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे थाना सुखपुरा क्षेत्र के ग्राम धौरहरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही मारुति सुजुकी 800 कार अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर स्थित एक मकान में जा घुसी।
सूचना मिलते ही थाना सुखपुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम कर दी है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…