बलिया जिले के बैरिया में नवंबर में भी सरयू नदी के कारण कटान हो रही है। सोमवार को गोपालनगर टाड़ी में दो लोगों के मकान सरयू नदी में कटकर बह गए। अब भी आठ लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं।
गोपाल नगर टाड़ी निवासी चंद्रावती देवी पत्नी राजदेव यादव, पिंकी देवी पत्नी हीरालाल यादव का मकान सरयू नदी के कटान में कटकर नदी में समा गया। दिनेश यादव, मिनी देवी, किशोरी देवी, गंगाजली देवी, मंतोष यादव, बसंती देवी व राजदेव यादव का मकान कटान के मुहाने पर है।
पीड़ितों ने बताया कि कटान की सूचना तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन के साथ-साथ बाढ़ विभाग को दे दी गई है। किसी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…