बलिया: फेफाना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली के सामने NH-31 मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात एक अज्ञात बड़े वाहन ने दो कारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बक्सर से सवारी लेकर आ रही एक एंबेसडर कार और बलिया की ओर से आ रही एक डिजायर कार के बीच एक ट्रक अचानक घुस गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और दोनों कारों को एक ही तरफ से जोरदार टक्कर मार दी।
एंबेसेडर कार का दाहिना चक्का टूट गया और उसका इंजन बाहर आ गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, जिसके कारण क्षतिग्रस्त वाहनों की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…