बलिया जिले के यूपी-बिहार के बाॅर्डर पर स्थित भरौली गोलंबर के पास नया पुल पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कृष्णा यादव (28) और अंकित यादव (21) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी गोधन यादव की चार संतानों में कृष्णा यादव, अंकित यादव व दो पुत्री रिंकू व पिंकी यादव थीं। बड़े पुत्र कृष्णा की शादी दो साल पहले हुई थी, वह पिता व चाचा के साथ पशुओं की देखरेख करते थे। छोटे भाई अंकित को विदेश भेजने के लिए बक्सर में टेस्ट दिलाने ले गए थे। नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टेस्ट होने के बाद दोनों भाई बाइक से पुराने पुल की जगह नए पुल से लौट रहे थे।
पुराने लोहा गेट से पहले पुल के एप्रोच मार्ग पर सामने से जा रहे ट्रक की टक्कर से दोनों भाई घायल हो गए। गोलंबर पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे। वाहन से घायलों को सीएचसी नरहीं पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…