बलिया-बैरिया में जयप्रभा सेतु के नीचे सरयू नदी की रेत पर गुरुवार सुबह पॉलीथिन में पैक दो शव मिले। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही यूपी की चांद दीयर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
बैरिया प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि दोनों शवों पर बिहार राज्य की पोस्टमार्टम सील लगी हुई थी। इससे यह स्पष्ट हुआ कि शवों का विधिवत पोस्टमार्टम पहले ही कराया जा चुका था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला किसी आपराधिक घटना से जुड़ा प्रतीत नहीं हो रहा है। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में फैली अफवाहों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…