बलिया: बेल्थरारोड क्षेत्र में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) द्वारा जिले के सीयर ब्लॉक स्थित जीएमएएम इंटर कॉलेज के दिवंगत शिक्षक शाहनवाज अहमद की पत्नी इशरत जहां को लगभग 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। शाहनवाज अहमद का निधन बीते वर्ष 15 दिसंबर को हृदय गति रुकने से हो गया था।
इस सहायता प्रक्रिया के तहत रविवार शाम टीएससीटी की जिला टीम पिपरौली बड़ागांव स्थित दिवंगत शिक्षक के आवास पर पहुंची और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। सोमवार से प्रदेशभर के टीएससीटी सदस्यों ने सीधे इशरत जहां के बैंक खाते में अंशदान करना शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया 25 दिसंबर तक जारी रहेगी।
टीएससीटी प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने वाली संस्था है, जो अपने किसी सदस्य के निधन की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। पिछले माह भी संस्था ने प्रदेश के 20 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को लगभग 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी। इसी क्रम में इस माह दिवंगत शिक्षक शाहनवाज अहमद की पत्नी को सहायता दी जा रही है।
टीएससीटी के प्रदेशभर में कुल सदस्यों में से लगभग 80 प्रतिशत, यानी करीब 3 लाख 25 हजार सदस्य, प्रत्येक दिवंगत सदस्य के परिवार के लिए 15 रुपये 50 पैसे का अंशदान करते हैं।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला टीम ने रविवार को दिवंगत शिक्षक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पत्नी, पुत्र व पुत्रियों को ढांढस बंधाया। इस दौरान सहयोग के लिए बैंक खाता संख्या सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए। प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ने फोन पर इशरत जहां से बात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…