उत्तर प्रदेश के मीरजापुर मड़िहान के भांवा बाजार के पास शनिवार सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में शंकर और उनके छोटे भाई के बेटे 15 साल के संदीप की मौके पर मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मटिहानी गांव निवासी परिवार सोनभद्र के घोरावल के धनवाल गांव में बेटी के घर बधाव (पुत्र जन्म की खुशी में भेंट) देने गया था। शनिवार सुबह लौटते समय भांवा बाजार के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी आदि की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…