बलिया महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की नहीं होती थायराइड की जांच, देखें क्या बोले डाक्टर

बलिया जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवतियों को थायराइड की जांच प्राइवेट लैब से करानी पड़ रही है। महिला चिकित्सालय में थायराइड जांच की सुविधा ही नहीं है। ये हाल तब है जब यह बीमारी गर्भवती महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है और इसकी वजह से गर्भस्थ शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है। जीवन शैली में बदलाव सहित कई समस्याओं से महिलाओं को जूझना पड़ रहा है। आने वाले दो से तीन माह में मशीन आने के बाद जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

गले में पाई जाने वाली थायराइड ग्रंथि सामान्य कार्य करना बंद कर देती है तो थायराइड की समस्या होती है। जिला महिला चिकित्सालय में रोजाना 630 से अधिक गर्भवती ओपीडी में इलाज कराने आती हैं। इसमें 15 प्रतिशत को थायराइड होने का पता ही तब चलता है जब गर्भ ठहरने में लेट या गर्भावस्था के दौरान उनकी थायराइड जांच होती है। 

महिला चिकित्सालय में थायराइड जांच की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में गर्भवतियों को थायराइड की जांच प्राइवेट लैब से करानी पड़ती है। जहां पांच से आठ सौ रुपया खर्च करना पड़ता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपिका गुप्ता ने बताया कि तितली के आकार की यह ग्रंथि वोकल गार्ड के नीचे पाई जाती है और शरीर के मेटाबालिज्म को नियंत्रित करती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं मे थायराइड ज्यादा होती है। इससे मां व बच्चों को खतरा रहता है। समय के पूर्व प्रसव और गर्भ ठहरने में परेशानी होती है। ज्यादा ब्लीडिग होती है। गर्भ में पल रहे बच्चों का विकास नहीं होता है। 

क्या बोलीं डॉक्टर
थायराइड की जांच अभी महिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। ओपीडी में आने वाली महिलाओं को पास के जिला अस्पताल में भेजा जाता है। जहां जांच निशुल्क उपलब्ध है। शासन को जांच मशीन के लिए पत्र लिखा गया है। दो माह के अंदर थायराइड जांच मशीन व अन्य उपकरण मिलने की पुरी संभावना है। जिसके बाद अस्पताल में जांच मिलने लगेगी। -डॉक्टर सुमिता सिन्हा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल बलिया (अमर उजाला)

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago