Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया की तीन लड़कियां संगम स्‍नान करने गईं डूबीं, दो के शव बरामद

Published

on

बलिया: जिले के सहतवार से प्रयागराज संगम पर स्नान करने गई तीन लड़कियां डूबने लगी, जिसमें एक युवती को पुलिस ने किसी तरह जान बचाई। साथ ही पुल‍िस के जवान और गोताखोरों ने दो युवतियों के शव को भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर तीन लड़कियां प्रयागराज संगम डूब गई, जिनमें से एक को बचा लिया गया। बाकी का शव पुलिस और गोताखोर बरामद कर लिया है। बताया गया है कि बलिया के सहतवार निवासी कुछ परिवार रविवार को संगम नहाने आए थे।

महिलाओं के अलावा बच्चे भी थे। 22 साल की पिंकी, 21 वर्षीय प्रिया और 20 वर्ष की प्रियंका भी नहा रही थी। पानी कम होने के बावजूद पिंकी नहाते हुए आगे चली और डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में प्रिया भी आगे बढ़ गई फिर प्रियंका भी डूबने लगी। जल पुलिस के जवानों ने प्रियंका को बचा लिया मगर बाकी दो लड़कियां डूब गई। इससे घाट पर कोहराम मच गया। पानी में डूबने वाली लड़कियां चचेरी बहनें हैं।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat