कनेर का फल खाने से तीन बच्चियों की मौत, मरने वालों में दो सगी बहनें

वाराणसी: करधना गांव में खेलते समय रविवार दोपहर दो सगी बहनें छह वर्षीय हर्षिता व तीन वर्षीय अंशिका और चार वर्षीय नैंसी ने खेलने के दौरान भूलवश कनेर (जहरीला फल) का फल खा लिया।

शाम को घर लौटने पर तीनों की उल्टी के कारण हालत बिगड़ी तो स्वजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तीनों की मौत हो गई। दो सगी बहनों के शव को स्वजन ने गंगा में प्रवाहित भी कर दिया था।

तीसरी बच्ची नैंसी की सोमवार को बीएचयू में मौत होने पर पुलिस के पास मेमो पहुंचा तब तीनों बच्चियों के जहरीला पदार्थ खाने की बात स्पष्ट हुई। नैंसी के शव को भी स्वजन ने गंगा में प्रवाहित कर दिया।

तीन मासूमों की मौत की सोमवार को भनक लगी तो एडीसीपी (गोमती जोन) वैभव बांगर व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पांडेय गांव पहुंचे और स्वजन को ढांढस बंधाया। पुलिस ने भी जहरीला फल खाने की पुष्टि की है।

मिर्जामुराद थानांतर्गत करधना गांव स्थित पुलिस चौकी के निकट रविवार दोपहर बुनकरी का काम करने वाले मिथिलेश प्रजापति की दो पुत्रियां हर्षिता, अंशिका व पड़ोस में रहने वाले आटो चालक मनीष प्रजापति की पुत्री नैंसी समेत लगभग छह बच्चे एक साथ खेल रहे थे, जहां कनेर के फल को अमला का पौधा समझकर तीन बच्चियों ने खा लिया।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago