स्पेशल बलिया

बलिया-सुरेमनपुर होकर चलेगी यह ट्रेन, अप्रैल में होगा संचलन

बलिया: रेल प्रशासन ने गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल और आसनसोल के बीच एक विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 21 अप्रैल, 2026 को और आसनसोल से 22 अप्रैल, 2026 को चलेगी।

गाड़ी संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल-आसनसोल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 21 अप्रैल, 2026 को कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह फतेहपुर से 4:22 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 6:10 बजे, ज्ञानपुर रोड से 7:15 बजे, बनारस से 8:30 बजे, वाराणसी जंक्शन से 8:50 बजे, औंड़िहार से 9:50 बजे, गाजीपुर सिटी से 10:50 बजे, दूसरे दिन बलिया से 12:10 बजे, सुरेमनपुर से 1:32 बजे, छपरा से 4:50 बजे, हाजीपुर से 6:02 बजे, शाहपुर पटोरी से 6:47 बजे, बरौनी से 8:05 बजे, किऊल से 10:02 बजे, झाझा से 11:10 बजे, जसीडीह से 11:43 बजे, मधुपुर से 12:07 बजे तथा चित्तरंजन से 12:52 बजे छूटकर आसनसोल दोपहर 3:00 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 04168 आसनसोल-कानपुर सेंट्रल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 अप्रैल, 2026 को आसनसोल से शाम 5:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह चित्तरंजन से 5:36 बजे, मधुपुर से 6:15 बजे, जसीडीह से 6:42 बजे, झाझा से 8:45 बजे, किऊल से 9:55 बजे, बरौनी से 10:50 बजे, शाहपुर पटोरी से 11:47 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 1:22 बजे, छपरा से 2:40 बजे, सुरेमनपुर से 3:22 बजे, बलिया से 3:55 बजे, गाजीपुर सिटी से 5:00 बजे, औंड़िहार से 5:42 बजे, वाराणसी जंक्शन से 6:40 बजे, बनारस से 7:05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 8:07 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 9:45 बजे तथा फतेहपुर से 11:37 बजे छूटकर कानपुर सेंट्रल दोपहर 2:00 बजे पहुँचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 02 एस.एल.आर./डी. कोच, 07 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच, 08 शयनयान श्रेणी के कोच और 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago