बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी गांव में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार फांदकर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नकद चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पीड़ित प्रेमतारा देवी ने फेफना थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि रविवार रात निमंत्रण से लौटने के बाद अज्ञात चोरों ने देर रात उनके घर में सेंध लगाई। चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया।
चोरी हुई वस्तुओं में एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 40 हजार रुपये नकद शामिल हैं। प्रेमतारा देवी के अनुसार, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। चोरी हुए 40 हजार रुपये मोटरसाइकिल की ईएमआई जमा करने के लिए रखे गए थे।
सोमवार सुबह जब परिवार जागा तो चोरी का पता चला। फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…