थाने में एक-दूजे को पहनाई माला और खिलाई मिठाई, पुलिस ने कराया समझौता तो खत्म हुई लड़ाई

हमीरपुर: दो वर्षों से अलग रह रहे पति पत्नी को महिला थानाध्यक्ष गायत्री सिंह ने थाने में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में समझौता कराते हुए एक बार फिर से थाने में वरमाला पहनाकर विदा किया। पिता के प्यार के लिए तरस रही मासूम बच्ची को भी पिता का प्यार मिल गया। इस समझौते के बाद परिवार की बिखरी खुशियां एक बार फिर से मिल गईं।

शादी के बाद से शुरू हुआ विवाद धीरे धीरे इतना बढ़ गया कि पति पत्नी दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। शादी के बाद एक मासूम बच्ची भी हुई, लेकिन पति पत्नी के बीच विवाद के कारण उसे पिता का प्यार नहीं मिल पा रहा था।

जनपद महोबा के खन्ना गांव निवासी रोशनी ने इस संबंध में महिला थाने में पति मुन्ना के खिलाफ शिकायत की थी। बुधवार को महिला थानाध्यक्ष गायत्री सिंह ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और दोनों को समझाने का प्रयास किया।

महिला थानाध्यक्ष के समझाने पर दोनों पति पत्नी एक साथ रहने के लिए राजी हो गए, जिसके बाद दोनों ने थाने में ही एक दूसरे को माला पहनाई और मुंह मीठा कराया।

पति मुन्ना ने अपनी मासूम बच्ची को भी दुलार किया। इस मौके पर दोनों पक्ष के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। जो बिछड़े परिवार के एक होने पर खुश नजर आए।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago