बलिया में पूर्व सभासद के घर चोरी, चोरों ने नकदी और जेवरात किए पार

बलिया के बांसडीह कस्बे में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला वार्ड नंबर 14 का है, जहां सोमवार को दिनदहाड़े एक पूर्व सभासद के घर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी हो गई। पुलिस अब तक आधा दर्जन से अधिक चोरी के मामलों का खुलासा करने में नाकाम रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह चोरी ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों से लोग परेशान हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित पूर्व सभासद गौतम वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर का दरवाजा बाहर से बंद कर पास के खेत में सफाई करने गए थे। खेत घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है।

लगभग डेढ़ घंटे बाद, सुबह 11 बजे जब वे घर लौटे, तो देखा कि अंदर के कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर नाक की बाली, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, कान के झुमके, मांगटीका सहित 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

पूर्व सभासद ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago