दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली। युवक की मौत से खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से नवविवाहित पत्‍नी और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? पुलिस कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी और होटल व्यवसाई प्रेम जयसवाल के छोटे पुत्र रुद्रनाथ जायसवाल की शादी महराजगंज की रहने वाली एक युवती से 25 अप्रैल को धूमधाम से संपन्न हुई। 26 अप्रैल को दुल्हन अपने ससुराल आ गई। उसे क्या पता था कि ससुराल आने के तीसरे दिन ही उसका सुहाग उजड़ जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अप्रैल की रात उसके पति रुद्रनाथ उर्फ मिंशु ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रुद्रनाथ की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए। खुशियों का माहौल एक पल में मातम में बदल गया, क्योंकि अभी घर में विवाह की और रस्में बाकी थी। रिश्तेदार भी रुके हुए थे। अचानक से हुई घटना ने सभी को झकझोर का रख दिया है। पिता प्रेमनाथ का कहना है कि आखिर बेटे ने ऐसा क्यों किया ? सब कुछ तो ठीक-ठाक चल रहा था, किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं थी। वहीं, मां और विवाहित पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोग भी सदमे में हैं। वहीं, पुलिस आत्महत्या के पीछे की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago

छपिया अग्निकांड: जब राख के बीच जली उम्मीद की लौ, मानवता की मिसाल बना व्यापार मंडल

बलिया जिले के बेल्थरा रोड अंतर्गत आने वाले हल्दीरामपुर ग्राम सभा के छपिया गांव में…

1 month ago