उत्तर प्रदेश

शादी के बाद ससुराल जाते समय गाड़ी से कूदकर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

आगरा: आगरा में शादी के 11 दिन बाद एक दुल्हन ससुराल जाते समय बीच सड़क में पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। लेकिन कुछ दिनों के बाद दुल्हन खुद थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसे उसका पति पसंद नहीं है और वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। प्रेमी भी उसे अपने साथ रखने को तैयार है। हालांकि प्रेमी चार बच्चों का पिता है। दुल्हन पक्ष के लोग दोनों को समझाने में लगे हैं। लेकिन कोई बात नहीं बन पाई है।

खुद थाने पहुंच गई दुल्हन

वहीं पति का आरोप है कि जब उसने प्रेमी के साथ उसके जाने का विरोध किया, तो प्रेमी के दोस्तों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद पति कुछ भी नहीं कर सका। इसके बाद पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद विवाहिता की तलाश शुरू कर दी।

उधर पुलिस की तलाश की जानकारी मिलते ही फरार दुल्हन अपने प्रेमी के साथ खुद थाने पहुंच गयी। जहां उसने पुलिस को बताया कि वह लोग दिल्ली, कानपुर और मथुरा घूमकर एक रिश्तेदार के जरिए रविवार को थाना शमसाबाद पहुंचे। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि दुल्हन प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है और परिजन समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Spread the love
new desk

news

Share
Published by
new desk