देश

बारात लेकर आया दूल्हा, प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, साली संग लड़के ने लिए 7 फेरे

बिहार के समस्तीपुर से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है।  बेचारे दूल्हे राजा सज धज कर और बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे।  इसी दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इज्जत बचाने के लिए दोनों परिवारों ने मिलकर दूल्हे की शादी उसकी साली के साथ करवा दी।  इस अजीबोगरीब शादी की चर्चा चारों और हो रही है। हालांकि शादी की अगली सुबह पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया। उसने अपने प्रेमी पर किडनैप करने का आरोप लगाया है।

यह हैरतअंगेज घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार की देर रात निकली बारात धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर पहुंची।  वहीं दुल्हन शौच के बहाने घर से निकलकर पीछे स्थित बगीचा में चली गई। वहां उसका प्रेमी पहले से इंतजार कर रहा था। अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के भागने की जानकारी जैसे ही लड़की वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। उन्होंने इज्जत बचाने के लिए नया तरीका निकाल लिया। दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार कराया गया और उसी से लड़के की शादी कराई गई। 

इस अनोखी शादी की घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात रोसड़ा थाना क्षेत्र के पाबड़ा गांव से बारात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। उधर लड़का भी पूरी तैयारी के साथ शादी के लिए पहुंच था। लेकिन जैसे ही बारात पहुंचने की जानकारी मिली कि लड़की घर से शौच करने के बहाने निकल गई और गांव के ही अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी मिली की लड़की गायब है तो घर के लोग अपनी इज्जत को लेकर परेशान हो गए। 

Spread the love
new desk

news

Share
Published by
new desk