बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर नदी घाट पर मंगलवार को तीन दिन से गायब टेंट कारोबारी अजीत सिंह का शव बाइक से बंधा हुआ नदी में मिला। इसकी खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की सहायता से नदी से शव व बाइक को बाहर निकाला।
परिजनों ने दो दिन पूर्व थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने निरूपुर के पास एनएच-31 जाम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष आरपी सिंह के समझाने के बाद जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
क्या है पूरा मामला
परसिया गांव निवासी अजीत सिंह (40) लंबे समय से टेंट का कारोबार करते थे। शनिवार को मझौवा गांव में टेंट लगाने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया तो बंद आ रहा था। काफी खोजबीन के बावजूद न मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…