बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। वह अपनी मां की अलमारी से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपए नकद लेकर गई है। यह घटना गुरुवार को हुई।
किशोरी के पिता ने आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। जब वह नहीं मिली, तो उन्होंने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बैरिया थाने में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश और किशोरी की बरामदगी के लिए एक टीम गठित की है। पुलिस टीम को मिले मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके और किशोरी को सुरक्षित वापस लाया जा सके।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…