उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का एक और बड़ा मामला सामने आया है। बलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में तैनात स्टाफ नर्स कुमुदलता राय ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। इस मामले की पुष्टि होने के बाद महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश ने सीएमओ बलिया को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
शासन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे गए 10 नवंबर 2025 के पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रभात राय ने आरोप लगाया था कि कुमुद-लता राय ने अपनी उम्र कम दर्शाने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्रों में अलग-अलग जन्मतिथि का उपयोग किया। उन्होंने दोबारा डिग्री के माध्यम से नौकरी प्राप्त की थी।
इस मामले की जांच के लिए एक दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति ने शिकायतकर्ता और स्टाफ नर्स दोनों के बयान दर्ज किए और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।
माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी से प्राप्त रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि कुमुदलता राय के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग जन्मतिथियों के साथ जारी किए गए थे। इससे यह साबित हुआ कि उन्होंने जन्मतिथि बदलकर दो भिन्न शैक्षणिक दस्तावेजों का उपयोग किया।
जांच रिपोर्ट में इस कृत्य को नियम विरुद्ध बताया गया है और इसे ‘तथ्यों को छुपाकर नौकरी प्राप्त करने’ की श्रेणी में रखा गया है। महानिदेशक ने सीएमओ बलिया को निर्देश दिया है कि कुमुदलता राय के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए और इसकी प्रति तत्काल शासन को भेजी जाए।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…