अपना पूर्वांचल
23 से चलेगी भगवा रंग की आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
आगरा:आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Varanasi Vande Bharat Express) 23 सितंबर से शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। आठ कोच की यह ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से चलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 3.20 बजे वाराणसी से चलकर रात 10.20 बजे कैंट पहुंचेगी। 551 किमी की दूरी सात घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
एक साल से आगरा से प्रयागराज और वाराणसी के लिए वंदे भारत की मांग की जा रही है। रेल मंडल आगरा में अभी तीन वंदे भारत चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 सितंबर को अहमदाबाद, गुजरात से वर्चुअल माध्यम से आगरा-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी दिखकर रवाना किया था।
चौथी वंदे भारत (Vande Bharat) को लेकर आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हुए। आगरा से टूंडला तक केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री ने ट्रेन से सफर किया।
23 से चलेगी आठ कोच वाली वंदे भारत
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर से आठ कोच की वंदे भारत चलेगी। इसमें सात चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव श्रेणी का कोच होगा। यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन में रुकेगी।
स्टेशन का नाम | समय |
आगरा कैंट | सुबह 6 बजे रवाना होगी |
टूंडला | सुबह 6.48 बजे |
इटावा | सुबह 7.40 बजे |
कानपुर सेंट्रल | सुबह 9.15 बजे |
प्रयागराज जंक्शन | सुबह 11.25 बजे |
वाराणसी | दोपहर 1 बजे |
- देश2 weeks ago
गोरखपुर से होकर जाएगी कैफियत एक्सप्रेस, इस स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव
- अपना बलिया2 weeks ago
बलिया और गाजीपुर को रेलवे ने दिया एक और स्पेशल गिफ्ट, देखें नई ट्रेन की समय-सारिणी
- बलिया स्पेशल3 weeks ago
गंगा एक्सप्रेस-वे: दूसरे चरण में वाराणसी, गाजीपुर होते हुए बलिया तक होगा निर्माण
- अपना बलिया2 weeks ago
बलिया के इन क्षेत्रों में 23 सितंबर तक बिजली रहेगी गुल, लोगों को सहनी पड़ेगी परेशानी
- अपना बलिया2 weeks ago
बलिया से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी, देखें समय सारणी
- अपना बलिया2 weeks ago
अपना काम छोड़कर गांव आने की जरूरत नहीं, देश के किसी भी कोने से करा सकते E-KYC; पढ़ें डिटेल
- अपना पूर्वांचल3 weeks ago
इस तारीख से देवघर-वाराणसी वंदे भारत का होगा नियमित संचालन, यात्रियों को मिलेगा लाभ
- अपना बलिया2 weeks ago
बलिया के यात्रीगण कृपया ध्यान दें…शाहगंज में यार्ड रिमॉडलिंग से 6 ट्रेनों का रूट बदला