बलिया जिले के बैरिया के एक गांव निवासी में एक विवाहिता ने अपने पति पर शादी के कुछ दिनों बाद ही साथ न रखने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता की पीड़ा सुनने के बाद प्रधान ने मामले में पुलिस की सहायता ली। विवाहिता का दोनों परिवारों की रजामंदी से 18 अप्रैल 2024 को विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ।
विवाहिता का आरोप है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति का व्यवहार बदल गया। उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। विवाहिता बुधवार को अपने गांव के प्रधान के दरवाजे पर पहुंचीं और अपनी आपबीती सुनाई।
प्रधान ने पति को बुलाकर समझाने की कोशिश किया, लेकिन उसने दो टूक में पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए प्रधान ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों पक्षों को बैरिया थाने बुलाया। विवाहिता थाने पहुंच गईं, लेकिन पति रास्ते से ही फरार हो गया।
दिल्ली ले जाकर भी छोड़कर भागने का आरोप
विवाहिता ने बताया कि उसके पिता का निधन शादी से पहले ही हो गया था। विवाह के बाद ससुराल पहुंचने के मात्र एक सप्ताह बाद पति ने उन्हें अपनी बहन के घर भेज दिया, जहां वह करीब पंद्रह दिन रहीं। शिकायत करने पर लोक-लाज के चलते पति उसको दिल्ली ले गया, जहां एक माह साथ रहने के बाद वह उन्हें अकेला छोड़कर फिर गांव भाग आया। विवाहिता का आरोप है कि पति उसको न खर्चा देता है और न ही ठीक ढंग से देखभाल करता है। जब भी वह कोई सवाल पूछती है, तो पति का एक ही जवाब होता है कि “मैं तेरे साथ नहीं रहूंगा।”
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…