स्पेशल बलिया
Ballia News: हैवानियत का शिकार बनी एक आठ साल की मासूम, आरोपी गिरफ्तार
![](https://balliakibat.com/wp-content/uploads/2022/09/gang-raped-in-home.jpg)
बलिया: जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने आठ साल की बालिका को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिससे बालिका लहूलुहान हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक का बालिका के घर आना जाना था। युवक बालिका को बहला फुसला कर बगीचे में ले गया और दुष्कर्म किया। इससे बालिका लहूलुहान हो गई और रोते बिलखते घर पहुंची। पीड़िता की मां का देहांत हो गया है, वह सौतेली मां के साथ रहती है। पिता कहीं बाहर रहता है।
जानकारी होने पर सौतली मां ने थाने आकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।