दूसरी शादी की खबर पर पत्नी पूना से बलिया पहुंची, SP से लगाई न्याय की गुहार, जाने पूरा मामला

बलिया: पंजाब की एक स्टाफ नर्स अपने पति की दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पूना से बलिया पहुंची। उसने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है और पति पर धोखे का आरोप लगाया है।

स्टाफ नर्स ने एसपी को सौंपे गए पत्र में बताया कि वह पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर थाना क्षेत्र की निवासी है। उसने आरोप लगाया कि बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक युवक ने उसे धोखा देकर शादी की। यह युवक पूना में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात है। नर्स के अनुसार 2017 में फिल्लौर में तैनाती के दौरान स्टेशन मास्टर ने उससे संपर्क साधा और परिवार को शादी के लिए राजी किया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया था। 2018 में पुलिस शिकायत के बाद युवक को निलंबित भी किया गया था।

आरोप है कि अपनी नौकरी बचाने के लिए स्टेशन मास्टर ने दोबारा युवती को शादी के लिए मनाया। दोनों ने पहले मंदिर में शादी की और फिर 17 जनवरी 2019 को कोर्ट मैरिज भी की। जब स्टेशन मास्टर के परिजनों को शादी का पता चला, तो काफी हंगामा हुआ। इसके बाद नई दुल्हन को तीन महीने तक अपने मायके में रहना पड़ा। बाद में, दोनों फिल्लौर और फिर पूना के सरकारी क्वार्टर में साथ रहने लगे।

कुछ समय पहले, आरोपित स्टेशन मास्टर अपनी पत्नी को छोड़कर अपने पैतृक गांव बलिया लौट आया। इसी दौरान, 18 नवंबर को पत्नी को अपने पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला। आरोप है कि पति 30 नवंबर को तिलक और 4 दिसंबर को शादी करने की तैयारी कर रहा था। यह जानकारी मिलते ही पत्नी तुरंत हवाई जहाज से बलिया पहुंची। उसने एसपी को पत्र सौंपकर पति की दूसरी शादी रुकवाने और न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। संज्ञान में आते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago