बलिया जनपद के रसड़ा में मंगलवार को पुलिस ने एक फरार आरोपी रमेश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) और कुर्की की उद्घोषणा (धारा 82 सीआरपीसी) की प्रक्रिया तामील की। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय ग्राम न्यायालय रसड़ा से जारी निर्देशों के तहत की गई।
पुलिस टीम, जिसमें आरक्षी शैलेंद्र कुमार यादव भी शामिल थे, ने सबसे पहले वारंटी रमेश पुत्र दशरथ निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना रसड़ा की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी। संभावित स्थानों पर भी तलाशी ली गई, लेकिन आरोपी रमेश मौके पर दस्तयाब नहीं हुआ।
इसके बाद, पुलिस ने गवाहों सत्यम चौबे और जीउत राम (दोनों निवासी गोपालपुर) को साथ लेकर वारंटी रमेश के घर के सामने दरवाजे पर धारा 82 सीआरपीसी के प्रोसेस की छाया प्रति चस्पा की। यह कार्रवाई वारंटी की पत्नी श्रीमती मीरा देवी की मौजूदगी में की गई। पुलिस ने समझ आने वाली भाषा में बुलंद आवाज में मुनादी भी करवाई।
गोपालपुर गांव की गलियों और मोहल्लों में भी सहज दृश्य स्थानों पर छायाप्रतियां चस्पा करते हुए मुनादी करवाई गई। इस पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई और गवाहों से धारा 82 सीआरपीसी के संबंध में हस्ताक्षर भी करवाए गए। रिपोर्ट को मीडिया में प्रकाशित करवाने हेतु भेजा जा रहा है।
यह कार्रवाई मु0नं0-3095/11 सरकार -बन्हुई देवी से संबंधित थी, जिसमें आरोपी रमेश के खिलाफ धारा 323, 504 और 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…