बलिया में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामे के बाद अस्पताल सील

बलिया जिले के बैरिया कस्बे के शकील कटरा में संचालित मानक विहीन निजी अस्पताल में अप्रशिक्षत चिकित्सक की ओर से गर्भवती का ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। नवजात स्वस्थ है। परिजनों के हंगामे पर अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम आलोक गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची सोनबरसा सीएचसी की टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया।

दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर गांव निवासी मिथिलेश गोड़ की पत्नी ममता देवी (26) प्रसव दर्द होने पर अपने मायके में सोनबरसा आ गई। जहां आशा कार्यकर्ता ने सीएचसी पर दिखाने की जगह उसे शकील कटरा में संचालित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह अप्रशिक्षित डॉक्टर ने ममता की हालत गंभीर बता कर ऑपरेशन किया, जिससे लड़का हुआ। कुछ देर बाद ममता की ज्यादा खून गिरने से हालत खराब हो गई।

मां चंद्रावती देवी ने चिकित्सक को रेफर करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर ने ऑपरेशन का 50 हजार रुपया जमा करने के बाद बाकी 10 रुपया जमा करने के बाद रेफर की बात कही। इसपर ममता की मां पैसों की व्यवस्था करने में जुट गईं, उसी बीच ममता की मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल का लेटर पैड, डॉक्टर का विजिटिंग कार्ड और जिस स्कैनर से पैसा लिया गया है उसे जब्त कर लिया गया है।

उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि अप्रशिक्षित चिकित्सकों के कारण ऐसी मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद लोग इनके झांसे में आ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क मौजूद हैं। सीएमओ को घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago