यूपी की आजमगढ़ पुलिस ने एक युवक को दुर्घटना में घायल बताकर रविवार की सुबह पौने 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के ऑपरेशन में उसके पैर से दो गोली निकली। डॉक्टर ने कहा कि पुलिस उन पर दुर्घटना की रिपोर्ट बनाने का दबाव बना रही थी, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। मरीज की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार की सुबह आनन-फानन पुलिस ने अपनी गाड़ी से जौनपुर जिले के पटइला खुरहट निवासी मु. परवेज (40) को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बताकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे घायल मानकर उपचार शुरू किया। लेकिन, पैर में कमर के पास गंभीर चोट देख जब इमरजेंसी के चिकित्सक ने घाव की सफाई शुरू की तो उसमें से दो गोलियां निकलीं।
आरोप है कि चिकित्सकों पर पुलिस ने दबाव बनाया कि वह दुर्घटना में घायल होने की रिपोर्ट तैयार करे। लेकिन, चिकित्सक ने इन्कार कर दिया। काफी देर तक चिकित्सक और पुलिस के बीच इस बात पर किचकिच होती रही। इसके बाद नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने एंबुलेंस से मो. परवेज को हायर सेंटर भेजा।
पुलिस ने सुबह एक मरीज को दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर भर्ती कराया गया। घायल के उपचार के दौरान दो गोलियां निकलीं। पुलिस ने दुर्घटना में घायल होने की रिपोर्ट देने का दबाव बनाया लेकिन, हमने रिपोर्ट गन शाट दर्शाया है। – डाॅ. महेंद्र कुमार, ईएमओ
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…