बलिया में पेट्रोल-डीजल का संकट, किसानों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

सोनबरसा क्षेत्र के NH-31 स्थित पेट्रोल पंपों पर इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। ईंधन की कमी के चलते सुबह से ही पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

किसानों के लिए यह समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है। डीजल की कमी के कारण फसलों की मड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शादी-विवाह के सीजन में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति और खराब हो गई है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें सिर्फ 2 लीटर पेट्रोल के लिए 4 से 5 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

पेट्रोल पंप संचालक बोले- मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं

पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तेल कंपनियों द्वारा सीमित मात्रा में ही ईंधन भेजा जा रहा है, जिसके कारण यह संकट पैदा हुआ है। उनका कहना है कि लखनऊ से मिले निर्देशों के अनुसार ही आपूर्ति की जा रही है, जो वर्तमान जरूरत से काफी कम है।

वहीं, स्थानीय निवासी दल सिंगार यादव, गुड्डू सिंह, मनोज सिंह, अभिमन्यु सिंह, पूर्व प्रधान विद्यासागर यादव और राजनारायण पासवान ने बताया कि पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

आपूर्ति निरीक्षक बैरिया इंद्रेश तिवारी ने बताया कि-

इस समय तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति कम की जा रही है। लगन और फसलों की मड़ाई के चलते खपत बढ़ गई है। आपूर्ति बढ़ाने के लिए जिला स्तर से तेल कंपनियों को पत्र भेजा जा रहा है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago