स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल विवाद: कथित चैट के वायरल स्क्रीनशॉट्स से सोशल मीडिया में हलचल

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और फिल्ममेकर-कंपोज़र पलाश मुच्छल के लिए एक खुशी भरे शादी समारोह की तरह होना चाहिए था, वह अचानक तनावपूर्ण हो गया। यह कपल 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाला था, लेकिन एक अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण शादी को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक से जुड़े कुछ लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। परिवार की स्थिति को देखते हुए, शादी समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

फैन्स और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर परिवार के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शादी की नई तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

स्थिति तब और उलझ गई, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा कर दिए गए। इसमें दावा किया गया कि यह चैट पलाश और एक महिला मैरी डी कॉस्टा के बीच के हैं। (सत्यता की पुष्टि नहीं करता।) हालांकि, अब वह अकाउंट और प्रोफाइल पिक्चर डिलीट हो चुका है, लेकिन चैट्स तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गए। स्क्रीनशॉट्स में कथित तौर पर दिख रहा है कि ये मई 2025 की चैट्स हैं। इसमें पलाश नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से महिला को चैट भेजा गया है, जिसमें वो साथ तैराकी करने और मिलने की बात कर रहे हैं।

जब महिला ने उनसे पूछा कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं या प्यार में हैं, तो पलाश नाम के यूजर साफ जवाब देने से बचते दिखे, सवाल को टालते दिखे और महिला को मिलने के लिए मनाते दिखे। बातचीत में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और कमिटमेंट से बचती टोन नजर आई। इसी वजह से लोग इस चैट को चीटिंग की कोशिश मानकर आलोचना कर रहे हैं। स्वाभाविक रूप से, ये स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए और स्थगित हुई शादी को लेकर चर्चा का मुख्य विषय बन गए।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago