स्पेशल बलिया

बलिया में खुदाई के दौरान मिला मोर्टार,स पाकिस्तान से संबंध की आशंका

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में एक ईंट भट्ठे के लिए पुराने तालाब की खुदाई के दौरान 51 एमएम का एक संदिग्ध मोर्टार गोला मिला है। इस मोर्टार पर चांद-तारा का चिन्ह अंकित है, जिसके कारण इसे पाकिस्तान से जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। ईंट भट्ठे के लिए तालाब का पानी निकालकर उसे समतल करने का काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतरे, जहां उन्हें यह पुराना मोर्टार गोला मिला। बच्चे इसे कबाड़ समझकर काटने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुछ बड़े लड़कों ने उन्हें रोका।

मोर्टार पर ‘ODR 11.06’, ‘सर्कल में 204A’ और ’51 MM M ILLG’ स्पष्ट रूप से अंकित था। इस पर चांद-सितारे का चिन्ह भी बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, यह तालाब काफी पुराना है और इसमें हमेशा पानी रहता था। ऐसे में यह मोर्टार यहां कैसे पहुंचा, यह एक रहस्य बना हुआ है। स्थानीय लोग इसे किसी पुराने युद्ध का अवशेष या किसी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं।

ग्रामीणों ने तत्काल मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार गोले का मुआयना किया और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मोर्टार को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago