बलिया में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत: दूसरे की हालत गंभीर

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हादसा मुरलीछपरा अंतर्गत चांद दियर गांव से मंझी जाने वाली सड़क पर स्थित ठेकहा गांव के पास ग्रीन एक्सप्रेसवे रोड पर हुआ है। मृतक की पहचान जीत बहादुर के रूप में हुई है, जो मठिया के मठ झगु गिरी के शोभा छपरा निवासी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ने कि दोनों बाइक अधिक रफ्तार में थीं, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना तत्काल चांद दियर चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्रा को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सोनबरसा अस्पताल भेजवाया। मृतक जीत बहादुर के पिता प्रदुमन राम और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए, जिसे पुलिस टीम ने संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया।

 

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago