बलिया में रविवार को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। यह हादसा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ। मृतक की पहचान जीरा बस्ती निवासी श्रीकृष्ण तिवारी (55) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, श्रीकृष्ण तिवारी किसी काम से जिला मुख्यालय आए थे। वे साइकिल सहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…