बलिया में ई-रिक्शा और पिकअप की टक्कर, एक की मौत दो गंभीर घायल

बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरही से रेफर कर दिया गया है।

यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद हुई। जानकारी के अनुसार, नरही के राजेश्वर मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में काम करने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, कुंडेश्वर, गाजीपुर से बारात का सामान लेकर नरही आ रही एक पिकअप गाड़ी गोविंदपुर पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

ई-रिक्शा में सवार बाबूलाल साहनी (40 वर्ष), निवासी रामजियावनगंज, थाना मुफस्सिल, बक्सर, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील ठाकुर (30 वर्ष), पुत्र भिखारी ठाकुर, निवासी बड़की सारीमपुर, बक्सर, और धनजी यादव (28 वर्ष), पुत्र गणेश, निवासी अहिरौली, बक्सर, गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago