बलिया में दो वांछित के घरों पर चस्पा किया नोटिस, संपत्ति कुर्की की दी चेतावनी

बलिया में हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा और चैन छपरा गांव के दो वांछित अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों और सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय के भीतर कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनकी चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

यह कार्रवाई रविवार को बलिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई। मु०अ०सं० 0158/25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191, (3)103, (1) के तहत वांछित अभियुक्त पंकज राय पुत्र हरे राम राय, निवासी रेपुरा, थाना हल्दी हैं। वहीं, चैन छपरा निवासी अजीत चौबे पुत्र स्वर्गीय कमला कांत चौबे, थाना हल्दी, बलिया, बीएनएसएस की धारा 84 के तहत वांछित चल रहे हैं।

हल्दी थाना एसएचओ राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्तों के निवास स्थान, सार्वजनिक स्थानों तथा माननीय न्यायालय के गेट पर नोटिस चस्पा किए। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अभियुक्तों के फरार होने और उनके विरुद्ध की जा रही कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि यदि फरार अभियुक्त निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो कानून के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह कदम अभियुक्तों पर दबाव बनाने और उन्हें न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक धर्मवीर यादव, कुलदीप कुमार, सुभाष चंद्र यादव, भैयालाल, अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago