बलिया के इस क्षेत्र के लिए नए साल पर बस सेवा का बड़ा तोहफा, देखें रूट

बलिया के बेल्थरारोड में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह की पहल पर शुक्रवार सुबह बेल्थरारोड डिपो की जनता बस सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा खन्दवा चट्टी से शुरू हुई।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य और निवर्तमान SC-ST आयोग सदस्य शेषनाथ आचार्य ने फीता काटकर बस को हरी झंडी दिखाई।

आचार्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने ग्रामीण इलाकों से ‘जनता सेवा’ नाम से बसें चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बस का किराया सामान्य से 25 प्रतिशत कम होगा, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

ए.आर.एम. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बस के रूट और समय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बस सुबह 7 बजे चरौवां (नादपलिया) से रवाना होगी। यह खन्दवा, मालीपुर, नगरा और गडवार होते हुए सुबह 9 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में बस शाम 4 बजे बलिया से चलेगी और शाम करीब 6 बजे चरौवां पहुंचेगी। उन्होंने दोहराया कि इस बस का किराया सभी यात्रियों के लिए 25 प्रतिशत कम रहेगा।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago