उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सैदनगर चौकी क्षेत्र में शादी के 19 दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने उसे रामपुर से बरामद कर लिया। चौकी में पहुंचने के बाद दुल्हन ने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद की। स्वजन की भी बात न मानी। इसके बाद पति ने उसके हाथ जोड़ लिए। वह अपने प्रेमी के साथ चली गई।
सैदनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी 13 नवंबर को मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। दो दिन पहले वह अपने मायके आई थी। मंगलवार की रात मायके से वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई। स्वजन को सुबह जानकारी मिली तो घर में हड़कंप मच गया। स्वजन का पहले से ही क्षेत्र के एक युवक पर शक था।
घटना की सूचना मिलते ही वे तत्काल चौकी पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक के परिजनों को चौकी बुला लिया और प्रकरण सुलझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान जानकारी मिली कि युवती रामपुर गई हुई है। पुलिस टीम स्वजन को लेकर रामपुर पहुंची और युवती को बरामद कर चौकी ले आई।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…