उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में प्यार के एक ऐसे रिश्ते ने जन्म लिया है, जिसने ‘प्यार अंधा होता है’ की पुरानी कहावत को न केवल सच साबित कर दिया, बल्कि समाज और उम्र की सभी रूढ़िवादी दीवारों को भी तोड़ दिया है। जहांगीरगंज के हुसेनपुर खुर्द गांव निवासी पांच बच्चों की मां ने अपने बेटे की उम्र के युवक से शादी रचा ली है। शादी के वक्त महिला का पति का भी मौजूद था। पत्नी को इस उम्र में छोड़ते देख भावुक हो गया और बोला कि जब वह मेरे साथ नहीं रहना चाहती तो क्या कर सकता हूं। इस अनोखे विवाह को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का बाज़ार गर्म है, और लोग कह रहे हैं कि इस प्यार को क्या नाम दूं…।
बताया जाता है कि हुसेनपुर खुर्द गांव का निवासी निखिल आजीविका के लिए देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुन्नी देवी से हुई, जो पहले से पांच बच्चों की मां थीं। उनकी लगातार मुलाकातों ने जल्द ही एक गहरे प्रेम संबंध का रूप ले लिया।
हैरान करने वाली बात तो यह थी कि निखिल की उम्र मुन्नी देवी के सबसे बड़े बेटे की उम्र के लगभग बराबर है। इसके बावजूद दोनों ने उम्र के भारी अंतर और सामाजिक लोक-लाज की परवाह न करते हुए एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।
पति के सामने मंदिर में रचाई शादी
जैसे ही यह प्रेम कहानी मुन्नी देवी के परिवार और पति के सामने आई, घर-परिवार में भारी हंगामा हुआ और सामाजिक दबाव भी बना। मुन्नी देवी पर अपने रिश्ते को तोड़ने का दबाव डाला गया, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहीं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह निखिल के साथ ही अपना शेष जीवन बिताना चाहती हैं।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…