Connect with us

उत्तर प्रदेश

यूपी में सास को बहू से हो गया प्यार, बिना कपड़ों के रहने को किया मजबूर

Published

on

आगरा: जिले में सास को बहू पसंद आ गई। जबरन समलैंगिक संबंध बनाने लगी। विरोध करने पर हाथों पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। अर्धनग्न हालत में सबके सामने रहने को मजबूर किया। इसके बाद पूरा परिवार उत्पीड़न करने लगा। इस तरह के गंभीर आरोप लगाकर महिला ने सास, ननद, पति और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साल 2022 में हुई थी शादी
महिला का कहना है कि उसकी शादी दिसंबर, 2022 को गाजीपुर में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने सारे गहने ले लिए। मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। पिता से बात करना बंद करवा दिया। लड़ाई करते और जवाब देने पर उसका वीडियो बना कर रिश्तेदारों को भेजते थे। सास प्यार करने की बात कहकर जबरन समलैंगिक संबंध बनाती थी। विरोध पर ब्लेड से हाथ काट दिए। उसको कई टांके आए। इसके बाद ननद ने सारे कपड़े छीन लिए।

पेटीकोट-ब्लाउज में रहने को किया मजबूर
सात नवंबर, 2023 को पुत्र पैदा हुआ। पति ने बच्चा अपना न होने की बात कहकर मांग से सिंदूर पोंछ दिया। सात दिसंबर को पिता उसे ससुराल से लेने गए। उनके सामने मारपीट की। इसके बाद वह मायके आ गई। प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास, ननद, चाचा, दो ममेरे भाइयों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat