बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित चांदू पाकड़ शिवाला मंदिर के पास 24 घंटे के भीतर सास और बहू दोनों का निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। दोनों का अंतिम संस्कार सोमवार को एक साथ किया गया।
जानकारी के अनुसार, चचेरी सास सुकरी देवी (लगभग 80 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय महेश शर्मा वृद्धावस्था और बीमारी से पीड़ित थीं। इसी बीच उनकी बहू प्रियंका शर्मा (लगभग 35 वर्ष) पत्नी आशुतोष शर्मा का रविवार को बिहार के किशनगंज स्थित उनके मायके में सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। प्रियंका के पति आशुतोष शर्मा एक प्राइवेट इंजीनियर हैं।
बहू का शव रविवार रात करीब 11 बजे ससुराल मनियर पहुंचा। परिजन अगले दिन सोमवार को उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी उसी रात (सोमवार भोर) करीब 3 बजे चचेरी सास सुकरी देवी का भी निधन हो गया।
सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार मनियर परशुराम स्थान के पीछे अंत्येष्टि स्थल पर किया गया। बहू प्रियंका शर्मा को उनके पति आशुतोष शर्मा ने मुखाग्नि दी, जबकि सास सुकरी देवी को उनके पौत्र ने मुखाग्नि दी।
प्रियंका शर्मा के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां नंदनी (13 वर्ष) और ज्योत्सना (11 वर्ष) तथा एक पुत्र श्वेतांश (4 वर्ष) शामिल हैं।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…