यूपी में दिल दहला देने वाली घटना, मां-बेटी की हथौड़ा मारकर की गई निर्मम हत्या

गोरखपुर: गीता वाटिका इलाके में सोमवार को मां-बेटी की हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर के अंदर 75 वर्षीय शांति देवी और उनकी 55 वर्षीय अविवाहित बेटी विमला जायसवाल की हथौड़े से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

शांति देवी विधवा थीं और बेटी विमला की शादी नहीं हुई थी। विमला पास में स्थित रमा फर्नीचर पर काम करती थीं। सोमवार को उनके काम पर न पहुंचने और दिनभर कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। रात में पुलिस ने पहुंचकर फ्लैट खोलवाया तो शांति देवी और विमला अलग-अलग कमरों में मृत पड़ी मिलीं। कमरे में खून के छींटे और संघर्ष के निशान मिले।

खून से सना हथौड़ा भी बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रविवार शाम विमला का ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। वारदात के बाद से वह गायब है। इसके साथ ही इस भवन के अन्य फ्लैट में रहने वालों से किरायेदारी, फ्लैटों के उपयोग और एग्रीमेंट को लेकर भी विवाद सामने आया।

पुलिस ने मकान के अन्य किरायेदारों और कुछ जानने वालों को हिरासत में लिया है। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच चल रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago